‘भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह..’ निःशुल्क बस यात्रा को लेकर CM Yogi Adityanath ने दी अहम जानकारी, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पर्व का महत्व बताया।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पर्व का महत्व बताया। इस खास मौके पर योगी सरकार ने महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा को लेकर भी अहम जानकारी दी है। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने भाइयों और परिवार से मिलने के लिए यात्रा करने वाली बड़ी संख्या में महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि सरकार की तरफ से निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिल रही है निशुल्क बस यात्रा

यूपी सरकार न अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बिटिया और बहना, यूपी का गहना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ उनके सुख-सुविधाओं का भी निरंतर ध्यान रख रही है। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री जी स्नेहबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा बहनों और बेटियों को रक्षाबंधन का विशेष उपहार देते हुए 27 अगस्त प्रात: 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। राज्य सड़क परिवहन निगम एवं नगर विकास विभाग द्वारा संचालित बसों तथा महानगरों में संचालित इलेक्ट्रिक बसों में समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्राप्त हो रही है”।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से की खास अपील 

बता दें कि CM Yogi Adityanath को बच्चों ने राखी बांधी, मुख्यमंत्री ने कहा कि “उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जहाँ 25 करोड़ से ज़्यादा लोग रहते हैं। यह आबादी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।

बल्कि, यह उत्तर प्रदेश की क्षमता को उजागर करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है।” सीएम रक्षाबंधन के मौके पर ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्हें बच्चों ने रांखी भी बांधी। योगी सरकार की तरफ से रक्षाबंधन के मौके पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

 

 

Exit mobile version