---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: स्कूली बच्चों को सरकार की बड़ी सौगात, आर्थिक मदद के लिए यहां भरे स्कॉलरशिप फॉर्म

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप सत्र 2026-27 का आवेदन की अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं। ये आर्थिक मदद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 7, 2026 11:28 पूर्वाह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath:  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार स्कूली छात्र और छात्राओं को स्कॉलरशिप की सौगात दे रही है।गरीब बच्चे स्कॉलरशिप के जरिए अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकते हैं। ये यह छात्रवृत्ति सरकारी और प्राइवेट मान्यता प्राप्त दोनों प्रकार के स्कूलों को दी जा रही है।ये प्री मैट्रिक 9वीं और10 वीं और पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट 11वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए हैं। जिसका लाभ सभी जाति और धर्म के लोग उठा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नवीनीकरण कराने वाले छात्रों के लिए 15 अक्टूबर 2026 है तो वहीं, नए आवेदन करने वालों के लिए अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

CM Yogi Adityanath सरकार छात्रों को दे रही छात्रवृत्ति ऐसे करें आवेदन 

उत्तर प्रदेश के छात्र आर्थिक मदद के लिए ऑन लाइन फॉर्म भर सकते हैं।इसके साथ ही ये लाभ स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, ITI और अन्य किसी भी स्ट्रीम से पढ़ने वाल छात्रों के लिए है। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए ऑन लाइन फॉर्म भरा जा रहा है। इसके लिए UP स्कॉलरशिप पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको यहां पर नए या रिन्यूअल  आवेदन का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद यहां पर मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा। इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। फिर इसको पूरा भरने के बाद प्रिंटआउट निकालें और स्कूल और कॉलेज में जमा करें।

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप सत्र 2026-27 का आवेदन करने के लिए किन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरुरत

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप सत्र 2026-27 का आवेदन करने के लिए छात्रों को आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट और फीस रसीद की जरुरत पड़ेगी। 9वीं और 10वीं के छात्रो के लिए ये राशि 3000 से 7000 प्रति वर्ष है। वहीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों को कोर्स के हिसाब से मासिक रखरखाव भत्ता और कॉलेज फीस का एक हिस्सा वापस किया जाएगा।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026

Punjab News

अक्टूबर 6, 2026

Punjab News

अक्टूबर 6, 2026

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026