CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रेदश सरकार लगातार हेल्थ सेक्टर में कई बड़े कदम उठा रही है, ताकि राज्य की मरीजों को फायदा पहुंच सके। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। इसी बीच यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर स्वास्थ्य संबंधित अहम जानकारी देते हुए लिखा कि “उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए एआई और प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है! मजबूत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा, रोकथाम, कुशल कार्यबल और विस्तारित सुविधाओं के साथ, राज्य 2047 तक विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है”। इस अलावा कई क्षेत्रों में भी राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
एआई की मदद से लाखों मरीजों को पहुंचेगा फायदा
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवा में बदलाव लाने के लिए एआई का उपयोग करने की योजना बना रहा ही। प्रारंभिक रोग पहचान और डेटा-आधारित निर्णय लेने के लिए एआई का उपयोग स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और रोकथाम को मजबूत करना, कैंसर देखभाल और स्क्रीनिंग को नागरिकों के घरों के करीब विस्तारित करना,
Uttar Pradesh is using AI & technology to boost healthcare!
With stronger primary care, prevention, skilled workforce & expanded facilities, the state moves towards Viksit Bharat 2047. pic.twitter.com/GWd3lCmmaH
— Government of UP (@UPGovt) March 19, 2026
डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के साथ सहयोग करना शामिल है।
औद्योगिक विकास पर भी CM Yogi Adityanath की नजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। 26 जनपदों में 27 स्थलों पर लगभग 5,300 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन तथा एक्सप्रेस-वे के किनारे तेजी से विकसित होते औद्योगिक कॉरिडोर, प्रदेश में रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खोल रहे हैं।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन अवसंरचना का तीव्र विस्तार हो रहा है, जिससे प्रदेश कनेक्टिविटी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। नोएडा में विकसित हो रहा देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 7 शहरों में मेट्रो संचालन और ‘नमो भारत’ रैपिड रेल जैसी परियोजनाएं आमजन के लिए तेज, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित कर रही हैं।
प्रदेश में सुदृढ़ कनेक्टिविटी के माध्यम से तीव्र विकास की नई दिशा स्थापित हो रही है।एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार के साथ प्रदेश देश में अग्रणी बनते हुए बेहतर आवागमन, निवेश और आर्थिक प्रगति को सशक्त आधार प्रदान कर रहा है।
