CM Yogi Adityanath: कैलाश मानसरोवर तीर्थ के 555 दर्शनार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार का खास तोहफा, इतने लाख रूपये मिलेगा वित्तीय सहायता

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी सरकार अगुवाई में यूपी तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “डबल इंजन सरकार का पूरा फोकस इस बात पर है कि पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास को गति देते हुए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं”। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर तीर्थ के 555 दर्शनार्थियों को 1 लाख की वित्तीय सहायता राशि का वितरण किया।

555 दर्शनार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार का खास तोहफा

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के ऊर्जावान नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को और अधिक सुलभ बनाया है।

उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों को इस पवित्र यात्रा के लिए 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। साथ ही, आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से प्रत्येक श्रद्धालु के लिए यात्रा को सरल, सुगम एवं सशक्त बनाया गया है”।

गाजियाबाद में श्रद्धालुओं की ठहरने की होगा व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों को 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यात्रा पूर्ण होने के उपरांत आवेदन पर सब्सिडी का अंतरण किया जाएगा। गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर में पूरे देश के तीर्थ यात्रियों के लिए ठहरने भोजन और स्वास्थ्य जांच की समुचित सुविधा प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि जब हम धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं, तो श्रद्धा भाव सर्वोपरि होना चाहिए, पर्यटन उसके बाद और मनोरंजन सबसे अंत में होना चाहिए। यदि हम इन बातों को ध्यान में रखकर यात्रा करेंगे, तो उस स्थान की पवित्रता और मर्यादा को बनाए रख पाएंगे। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है जो अपने आप में ऐतिहासिक कदम है।

Exit mobile version