प्रधानमंत्री की वजह से स्वदेशी उत्पादों को मिला वैश्विक पहचान! गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर CM Yogi Adityanath ने क्या कहा

CM Yogi Adityanath: लोकल सामान को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री की तरफ से किया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 12 वर्ष पूरे होने पर क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकल टू ग्लोबल और मेक इन इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड के मंत्र की वजह से स्वदेशी उत्पादों को बेसिक बाजार से जोड़ा जा रहा है। यहां भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी गई है। यह कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री के अथक प्रयास की वजह से संभव हो सका है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के 12 वर्ष पूरे होने को लेकर देशवासियों को बधाई देते हुए आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे देश विकास की एक अलग कहानी लगातार लिखने के लिए तत्पर दिख रहा है।

CM Yogi Adityanath ने ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर क्या कहा

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्लेटफार्म पर कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत की प्रतिभा, तकनीक और उत्पादन को वैश्विक पहचान से जोड़ने वाले ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई। इन वर्षों में नवाचार को अवसर, निवेश को विश्वास और विनिर्माण को नया सामर्थ्य मिला है। लोकल टू ग्लोबल की दृष्टि और मेक इन इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड के मंत्र ने स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ते हुए भारत के औद्योगिक आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है।”

बदलाव को लेकर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

 

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “रोजगार के नए अवसरों, निवेश के अनुकूल वातावरण व बढ़ती विनिर्माण क्षमता के साथ ‘मेक इन इंडिया’ भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में नई गति दे रहा है।” मुख्यमंत्री ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने वाली इस परिवर्तनकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करते दिखे।

 

निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश पर भारत में लोकल चीजों को लेकर क्रेज देखा जा रहा है और स्वदेशी सामानों का उपयोग बढ़ा है। इसके लिए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री की तारीफ की है।

 

 

Exit mobile version