CM Yogi Adityanath: ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुभारंभ किया। इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट लिखा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS 4.0) का शुभारंभ आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने ग्रेटर नोएडा में स्वागत एवं अभिनंदन किया। जानिए क्यों यह इवेंट खास रहा। इस दौरान क्या कहा गया है इस बारे में पूरी जानकारी क्या दी गई है।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर क्या बोले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के उद्यम, उत्पाद और संभावनाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में आज ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ेगा।
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी UP International Trade Show 4.0 का शुभारंभ करेंगे।
Local to Global और Make in India-Make for the World के मंत्र के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ अपने Product, Potential व Innovation को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
पूर्ण विश्वास है कि 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित यह ट्रेड शो Trade, Technology और Talent को नए अवसर देकर ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई गति देगा।
माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का उत्तर प्रदेश की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 25, 2026
इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि “उत्तर प्रदेश के उद्यम, उत्पाद और संभावनाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में आज ग्रेटर नोएडा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ेगा।माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का शुभारंभ करेंगे। लोकल टू ग्लोबल और Make in India-Make for the World के मंत्र के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ अपने प्रोडक्ट, पोटेंशियल व इनोवेशन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।”
CM Yogi Adityanath ने बताया कैसे मिला विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को गति
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में कहा कि पूर्ण विश्वास है कि 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित यह ट्रेड शो ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टैलेंट को नए अवसर देकर ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई गति देगा। वहीं इस मौके पर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पिछले 4 वर्षों में हम उत्तर प्रदेश में निर्मित उत्पादों को निरंतर एक मंच उपलब्ध करा रहे हैं। जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया जैसे देश से जुड़े हैं।
इतना ही नहीं इस इवेंट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में बल्कि मैन्युफैक्चरिंग के एक नए हब के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
