Lucknow News: दिवाली से पहले अगर आप राजधानी लखनऊ में अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आवासीय परियोजनाओं से जुड़ी यह जानकारी महत्वपूर्ण हो सकती है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर में अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से आवासीय योजनाओं पर काम कर रहा है।
इनमें किफायती फ्लैट से लेकर प्रीमियम अपार्टमेंट तक शामिल हैं। वहीं अगर आवेदन की बात करें तो इसकी अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 है। प्राधिकरण शहर के विभिन्न इलाकों में आवासीय परियोजनाओं की योजना बना रहा है।
लखनऊ में खरीदें सपनों का घर
एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक नया पता। एक बेहतर लाइफ़स्टाइल। पेश है ऐशबाग़ स्क्वायर – लखनऊ के बीचों-बीच सोच-समझकर बनाए गए घर, जहाँ मॉडर्न लाइफ़स्टाइल, खुले-खुले इंटीरियर और भरोसेमंद डेवलपमेंट का संगम है।
A New Address. A Better Lifestyle.
Discover Aishbagh Square, thoughtfully planned homes designed to bring together modern living, spacious interiors and trusted development in the heart of Lucknow.
Experience a lifestyle where comfort meets connectivity, and quality meets… pic.twitter.com/13Lhadp2VE
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) September 23, 2026
एक ऐसी लाइफ़स्टाइल का अनुभव करें जहाँ आराम के साथ कनेक्टिविटी और क्वालिटी के साथ सुविधा मिलती है। ऐशबाग़ स्क्वायर – स्थिरता। जगह। भरोसा। रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ जाएँ – http://registration.ldalucknow.in रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 7 अक्टूबर, 2026 है”।
इन जगहों पर भी खरीदे घर
लखनऊ में प्रीमियम आवास की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
- ऐशबाग स्क्वायर – मिल रोड, ऐशबाग में 384 तीन बेडरूम वाले फ्लैट प्रस्तावित हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 1,900 वर्ग फुट और बताई गई कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपये है।
- पार्क व्यू अपार्टमेंट – बसंत कुंज में प्रस्तावित इस परियोजना में तीन बेडरूम और सर्वेंट रूम वाले विकल्प शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कीमत लगभग 75 लाख से 95 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
- नौटिका ग्रीन्स – सीजी सिटी में प्रस्तावित इस परियोजना की संशोधित योजना में 500 फ्लैट और 20 पेंटहाउस शामिल हैं।
इन परियोजनाओं की निर्माण स्थिति, आवेदन प्रक्रिया और अंतिम कीमतों में बदलाव संभव है।
