DNP India Hindi

CM Yogi Adityanath: सड़क दुर्घटना रोकथाम के लिए योगी सरकार का विशेष प्लान तैयार, 50 करोड़ रूपये आवंटित; समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: सड़क पर होने वाले दुर्घटना के रोकथाम के लिए योगी सरकार ने एक अहम कदम उठाया है, ताकि एक्सीडेंट की संख्या को कम किया जा सके। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने ‘मुख्यमंत्री जीरो फैटलिटी विजन’ योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत ब्लैक स्पॉट सुधार, ट्रैफिक प्रबंधन, सुदृढ़ीकरण एक जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से कमी लाने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई है। गौरतलब है कि प्रतिदिन राज्य में सड़क दुर्घटना की खबरे सामने आती है, जिसमे कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह अहम फैसला लिया है, ताकि इसको रोका जा सके।

सड़क दुर्घटना रोकथाम के लिए CM Yogi Adityanath का प्लान तैयार

सीएम कार्यालय की तरफ से दी जानकारी के अनुसार डबल इंजन सरकार में दुर्घटना रोकथाम पर विशेष फोकस, मुख्यमंत्री जीरो फैटिलिटी विजन योजन के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटना पश्चात त्वारित कार्यवाही हेतु 50 करोड़ रूपये जारी किए गए है। ब्लैक स्पॉट सुधार, ट्रैफिक प्रबंधन सुदृढ़ीकरण एवं जनजागरूकता अभियानोों के माध्यम से सड़क हादसों में कमी लाने की पहल की जा रही है। ताकि सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके।

यूपी की सड़कों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक वाहन 

राज्य में प्रदूषण के रोकथाम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने अहम फैसला लिया है। दरअसल अब उत्तर प्रदेश की सड़कों पर डबल इंजन सरकार में आधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जाएगा।

बता दें कि  इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए ₹50 करोड़ प्रमुख बस अड्डों पर ई-चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना से इलेक्ट्रिक बसों एवं अन्य ई-वाहनों को सुगम और निर्वाध ऊर्जा आपूर्ति की जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय पर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर ईवी बसों का जल्द संचालन शुरू हो सकता है।

 

Exit mobile version