---Advertisement---

रक्षाबंधन पर किन लोगों को राखी बांधने की CM Yogi Adityanath ने की अपील, कहा ‘बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता…’

CM Yogi Adityanath: रक्षाबंधन से पहले इस संदेश के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आखिर प्रदेश की महिलाओं के लिए क्या संदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने क्या अपील की है। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2026 1:39 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की पाती के जरिए लोगों तक अपनी बात रखते हैं और इस दौरान खास अपील करते हैं। वहीं इस सबके बीच रक्षाबंधन से पहले भी वह लोगों को खास संदेश देते हुए दिखे। इस पर्व के मायने बताते नजर आए उन्होंने आग्रह किया कि रक्षा सूत्र के संकल्प को अपने आचरण का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक बहन बेटी के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प ले। सुरक्षा बल, पुलिसकर्मियों और आपदा राहत कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति अपनापन और कृतज्ञता प्रकट करें। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से स्थानीय स्तर पर निर्मित राखियों को खरीदने और उपहार को प्राथमिकता देने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश में बहन और बेटियों को दिया जाता है सर्वोच्च स्थान

योगी की पाती में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा सूत्र मात्र नहीं है। यह विश्वास और संकल्प का पावन पर्व है जो परिवार को जोड़ता है। द्रोपदी के प्रतिरोध के वक्त श्री कृष्ण ने संकट के समय उनकी रक्षा करके दिया था। आज जब नई पीढ़ी तकनीकी उन्नयन के साथ आगे बढ़ रही है तब इन संस्कारों को अपने आचरण का अंग बनाना और विवेक, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को महत्व देना पहले से अधिक आवश्यक है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत 9.5 वर्षों में बहन बेटियों की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

CM Yogi Adityanath ने लोगों से की रक्षा बंधन पर ये करने की अपील

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि रक्षाबंधन पर वर्ष 2017 से प्रारंभ की गई माता बहनों के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा इस वर्ष भी 27 से 29 अगस्त तक मिलेगी। इससे सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सुरक्षा बल, पुलिस कर्मियों और आपदा राहत कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति अपनापन और कृतज्ञता प्रकट करें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि समाज में आत्मीयता जगाता है तथा मां बेटियों के सम्मान सुरक्षा एवं स्वाभिमान का स्मरण कराता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने इस योगी की पाती के जरिए लोगों को इस त्यौहार के मायने बताए हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026