बस्ती का होगा कायाकल्प! CM Yogi Adityanath ने 77 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है, जिसे देखते हुए पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही महीनों का समय बच गया है, पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए CM Yogi Adityanath लगातार जिलों में नई-नई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे है। इसी बीच मुख्यमंत्री जी ने आज अयोध्या धाम और महर्षि वशिष्ठ की साधना-भूमि बस्ती में विकास को नई गति दी। माना जा रहा है कि इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Yogi Adityanath ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “जब विकास लोक-कल्याण से जुड़ता है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है, तब सुशासन जनविश्वास का आधार बनता है। इसी संकल्प को साकार करते हुए आज प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम और महर्षि वशिष्ठ की साधना-भूमि बस्ती में विकास और जनकल्याण के नए अध्याय जुड़ेंगे।

जनपद अयोध्या की बीकापुर विधान सभा क्षेत्र तथा जनपद बस्ती के हर्रैया एवं कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र एवं सहायता सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और जनकल्याण प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बने, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है”।

अयोध्या में गरजे सीएम योगी

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज लाखों लोग अयोध्या आते हैं। उन्होंने हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़वाने का काम करके पाप किया था। लेकिन हमने अयोध्या को एक नई पहचान दी है। आज अयोध्या सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जुड़ी हुई है।

लंबे समय तक अयोध्या को नज़रअंदाज़ किया गया। जो लोग आज भक्ति की बातें करते हैं, उन्हीं लोगों ने हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज़ पढ़वाई थी। क्या कांग्रेस या समाजवादी पार्टी कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएगी? तो फिर उन्होंने यह पाप क्यों किया?”

Exit mobile version