---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ

CM Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए "स्कूल चलो अभियान" का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी में करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल से किया जाएगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 3, 2026 10:04 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी में करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में आयोजित होगा और इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल से किया जाएगा। अभियान के तहत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रथम चरण चलाया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। जनपद, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर व्यापक कार्यक्रमों के माध्यम से नामांकन बढ़ाने, बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें और बैग वितरित करने तथा जन जागरूकता फैलाने पर जोर रहेगा।

भव्य आयोजन और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के साथ ही सभी जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देना और हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना है।

नामांकन और वितरण कार्यक्रम पर विशेष जोर

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने कहाकि अभियान के दौरान बच्चों के नामांकन के साथ ही उन्हें नई पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन जागरूकता रैलियां और जनप्रतिनिधियों के संबोधन भी आयोजित होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचे।

व्यापक प्रचार और कड़ाई से अनुपालन के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद प्रदेश के सभी जनपदों, बीआरसी और विद्यालय स्तर पर “स्कूल चलो अभियान” को गति देने के लिए व्यापक गतिविधियां संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें रैली निकालना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन, नए विद्यार्थियों के नामांकन को बढ़ावा देना तथा नए सत्र की पाठ्य पुस्तकों का बेहतर पैकेजिंग के साथ वितरण शामिल है। साथ ही इन सभी आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार और मीडिया कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है ताकि अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाकर उसकी सफलता सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026