---Advertisement---

हाई जंप में रजत पदक जीतने वाले वरुण भाटी को CM Yogi Adityanath ने दी बधाई, कहा ‘145 करोड़ देशवासियों को गौरवान्वित…’

CM Yogi Adityanath: हाई जंप में इतिहास रच कर खिलाड़ी ने देश का गौरव बढ़ाया तो मुख्यमंत्री ने इसे लेकर एक खास संदेश लिखा है। जानिए पूरी खबर क्या है और किस तरह से इसे प्रेरणादाई बताया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2026 2:03 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: एशियन पैरा गेम्स-2026 में दबदबा दिखाने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को देश भर से प्यार मिल रहा है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम शुमार है जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन पर गर्वित होने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस सब के बीच पुरुषों की हाई जंप कंपटीशन में पदक जीतने वाले वरुण भाटी को हार्दिक बधाई देते हुए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। देश के नाम पदक जीतने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने में कभी भी सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे नहीं रहते हैं।

145 करोड़ लोगों से CM Yogi Adityanath ने वरुण भाटी को लेकर क्या बोले

X प्लेटफार्म पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “एशियन पैरा गेम्स-2026 में पुरुषों की हाई जंप T63 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर 145 करोड़ देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले श्री वरुण भाटी जी को हार्दिक बधाई।” पुरुषों की हाई जंप में पदक जीत कर इतिहास दर्ज करने वाले खिलाड़ी को सम्मान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री जानते हैं।

युवा शक्ति के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्यों बताया प्रेरणा

सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि “कठोर परिश्रम और अटूट संकल्प की प्रतीक यह उपलब्धि प्रत्येक युवा शक्ति के लिए एक प्रेरणा है, आप सफलताओं के नित नए प्रतिमान स्थापित करते रहें। उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।” मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया कि यह उपलब्धि निश्चित तौर पर युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है क्योंकि वह देशवासियों को यह संदेश देते हैं कि उनके अथक परिश्रम और लगन से ही हर क्षेत्र में अब आगे बढ़ रहा है। एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक के बाद एक पदक भारत के नाम हो रहा है और यह देश के लिए किसी गौरवान्वित पल से कम नहीं है।

स्पोर्ट्स की दिशा में हर खेल में भारत अपनी एक अलग पहचान बनाकर हर बार इतिहास दर्ज कर रहा है। उनकी यह उपलब्धि निश्चित तौर पर देशवालों के लिए गौरव का पल है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026