CM Yogi Adityanath: ‘देश के 357 मिलियन टन के ऐतिहासिक खाद्यान्न उत्पादन…’, यूपी सीएम बोले- ‘खुशहाल किसान-विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा’

CM Yogi Adityanath: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बताई गई बड़ी खबर को साझा किया। सीएम योगी ने कहा कि देश के 357 मिलियन टन के ऐतिहासिक खाद्यान्न उत्पादन का उल्लेख आत्मनिर्भर भारत की कृषि-शक्ति की गौरवपूर्ण झांकी है।

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath, Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। यूपी को विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश के साथ जोड़कर यूपी सरकार प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना चाहती है। ऐसे में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बताई गई बड़ी खुशखबरी को सबके साथ साझा किया। सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘खुशहाल किसान-विकसित भारत’ का संकल्प साकार हो रहा है।’

CM Yogi Adityanath बोले- ‘पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘खुशहाल किसान-विकसित भारत’ का संकल्प साकार हो रहा’

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज ‘मन की बात’ में देश के 357 मिलियन टन के ऐतिहासिक खाद्यान्न उत्पादन का उल्लेख आत्मनिर्भर भारत की कृषि-शक्ति की गौरवपूर्ण झांकी है। पिछले 10 वर्षों में 100 मिलियन टन की अतिरिक्त वृद्धि कृषक-कल्याण केंद्रित नीतियों का सुफल, मेहनतकश किसानों की साधना और आधुनिक कृषि-विस्तार की सफल यात्रा है। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘खुशहाल किसान-विकसित भारत’ का संकल्प साकार हो रहा है।”

अब देश और दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी भी निवेश करने के लिए गोरखपुर आ रहा है- सीएम योगी आदित्यनाथ

बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 36वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, अब देश और दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी भी निवेश करने के लिए गोरखपुर आ रहा है, पूर्वी उत्तर प्रदेश आ रहा है। गोरखपुर में 408 करोड़ रुपये लागत की 114 निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

इस अवसर पर ट्रेड शो व प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करने के साथ ही 6139 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के लिए 115 औद्योगिक इकाइयों हेतु भूखंडों के आवंटन-पत्रों का वितरण भी हुआ। सभी उद्यमियों और जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं गीडा परिवार को शुभकामनाएं।

Exit mobile version