---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त, उत्तर प्रदेश के विकास के लिए यहां ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मिली स्वीकृति

CM Yogi Adityanath: आखिर किस ग्रीनफील्ड राजमार्ग को मंजूरी मिली जिसकी वजह से मुख्यमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया और उनका आभार व्यक्त करते हुए दिखे। जाने पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2026 4:42 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सीएम की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच एक एक और ग्रीनफील्ड राजमार्ग की मंजूरी दी गई है जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद देते हुए दिखे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ इस बारे में पूरी जानकारी लोगों को दी है और बताया है कि कैसे विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई शक्ति मिल रही है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का उन्होंने धन्यवाद किया है।

CM Yogi Adityanath ने बताया उत्तर प्रदेश को विकास के लिए क्या मिली सौगात

सीएम योगी ने x प्लेटफार्म पर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को आज विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7,145 करोड़ से अधिक लागत के कानपुर से कबराई तक 117.7 किलोमीटर लंबे 4/6 लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और कानपुर रिंग रोड को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे आवागमन सुगम होगा, निवेश को नई गति मिलेगी और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को सुदृढ़ आधार प्राप्त होगा।”

विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई शक्ति मिलने पर पीएम मोदी का सीएम योगी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘”विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई शक्ति देने वाले इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।” इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इस राजमार्ग को स्वीकृति मिली तो खुशी जाहिर करते हुए दिखे। विकसित प्रदेश के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से भी हर संभव मदद दी जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश को विकास को एक और सौगात मिलने पर निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री ने इसे विकास की और एक और कदम बताया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026