---Advertisement---

मध्य प्रदेश भिंड में भयावह दुर्घटना पर CM Yogi Adityanath हुए शोकाकुल, यूपी के मृतक परिवार के सपोर्ट में उठाया बड़ा कदम

CM Yogi Adityanath: मध्य प्रदेश के भिंड में एक भयावह दुर्घटना की खबर सामने आई जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुख जाहिर करते हुए मुआवजे की घोषणा की है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2026 4:10 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद के छीमका गांव के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब एक बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर ग्वालियर में धान की रोपाई का काम पूरा करके पिकअप से अपने घर लौट रहे थे। लगभग 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पिकअप के सामने अचानक सड़क पर बैठी गायें आ गईं, जिन्हें बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन मोड़ा और सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से जा टकराई। मृतकों की संख्या 8 बताई जा रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवार के सपोर्ट में बड़ा कदम उठाया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

CM Yogi Adityanath ने की मृतक परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश भिंड के इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मध्य प्रदेश के भिंड में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक और मन को व्यथित करने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में काल-कवलित हुए उ.प्र. के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने हेतु निर्देशित किया है। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।”

आखिर कैसे हुई दुर्घटना जिसपर सीएम योगी ने जताया दुख

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भयानक सड़क हादसे में पिकअप सवार 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के मृतकों को लेकर सीएम योगी ने मुआवजे की घोषणा की है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026