PM Modi के लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर CM Yogi Adityanath ने दी बधाई, गिनाईं उपलब्धियां

CM Yogi Adityanath: पीएम मोदी ने 12 साल देश की सेवा को लेकर पूर्ण किया और ऐसे में उन्हें बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश सीएम ने आखिर क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है। इस दौरान पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता को लेकर लगातार चर्चा हैं क्योंकि उनके कार्यकाल में देश ने चौतरफा विकास किया है। इस सबके बीच 12 वर्ष प्रधान सेवक के रूप में सेवा करते हुए पूरा होने की बधाई देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी उपलब्धियां गिनाई है। इस दौरान एक लंबे चौड़े पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तारीफ की और बताया कि कैसे उनकी जनभागीदारी ने विकास को जन आंदोलन का रूप दिया। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है।

पीएम मोदी को सीएम योगी ने बताया सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता

एक्स चैनल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई! इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

CM Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर दिया प्रकाशी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “सीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नई गति दे रही है। प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार कर रहा है।”

युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का सीएम योगी ने किया अभिनंदन

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा “नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन।” यह सच है कि प्रधानमंत्री के 12 साल का यह सफर देश को हमेशा याद रहेगा।

 

Exit mobile version