---Advertisement---

भारत में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री मोदी को CM Yogi Adityanath ने बताया युग की चेतना का प्रतीक, कहा ‘ऐसे अवसर विरले ही…’

CM Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री की कुर्सी पर सबसे ज्यादा दिनों तक विराजमान रहने वाले पीएम मोदी को देशभर से प्यार मिल रहा है और लिस्ट लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बहन जिन्होंने का संदेश लिखा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2026 1:29 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक देशवासियों का साथ देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने निश्चित तौर पर इतिहास में एक रिकॉर्ड को कायम कर लिया है। वहीं खास मौके पर इंटरनेट पर लगातार जश्न देखा जा रहा है और यहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी दिल की बात कही है। इसके साथ ही पीएम मोदी इस कार्यकाल को युग की चेतना का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री भारत की प्रगति प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई कथाएं लिखती रहे। इसके साथ ही उन्हें बधाई देते हुए नजर आए। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ में इस खास मौके पर क्या कहा है।

पीएम मोदी को लेकर बोले CM Yogi Adityanath ने कहा भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “145 करोड़ भारत वासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई। भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान संपूर्ण देश वासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।”

सीएम योगी ने बताया पीएम मोदी के कार्यकाल को बताया प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथा

इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि “इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। यह सम्मान उसी तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन है, जिसने करोड़ों देश वासियों को ‘विकसित भारत’ के स्वप्न से जोड़ा है। राष्ट्रसेवा को समर्पित आपकी यह अविराम साधना भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे, यही मंगलकामना है।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4399 दिनों तक पीएम के पद पर बने हुए हैं जबकि इससेसे पहले देश के जवाहरलाल नेहरू 4398 दिन तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर रहे थे जो रिकॉर्ड था।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026