UPSSSC के नव चयनित 3446 अभ्यर्थियों को CM Yogi Adityanath ने दिया नियुक्ति पत्र, बताया क्या है मकसद

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री युवाओं को राज्य के विकास में एक अहम भूमिका मानते हैं। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। इस सब के बीच 3446 नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के विकास का आधार युवा को मानते हैं मुख्यमंत्री और ऐसे में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। इसके बारे में खुद सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से जानकारी दी गई और इसके पीछे क्या है मकसद। कैसे उत्तर प्रदेश के विकास में युवाओं की खास भूमिका मानते हैं मुख्यमंत्री। आइए जानते हैं इस बारे में उन्होंने क्या कहा है।

CM Yogi Adityanath ने बताया उत्तर प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका

इस कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनके सपनों को नई उड़ान देना और उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं की प्रतिभा को अवसर और उनके परिश्रम को सम्मान देकर हम ‘सक्षम युवा-समर्थ उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।”

नवनिर्मित अभ्यर्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी भेदभाव के करते हैं तो उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है। यही पिछले साढ़े 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

क्या है युवाओं को प्रोत्साहित करने के पीछे सीएम योगी आदित्यनाथ का मकसद

उत्तर प्रदेश में बंपर रोजगार और युवाओं के लिए अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ काम कर रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निष्पक्ष चयन प्रक्रिया आयोजित हो रहा है। रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का अभियान निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से सरकारी सेवाओं में योग्य युवाओं को उनकी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूप अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह पहल युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के साथ कृषि एवं मंडी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिलें तथा प्रदेश की विकास यात्रा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।

 

 

 

Exit mobile version