---Advertisement---

‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर CM Yogi Adityanath ने बुनकर को किया पुरस्कार से सम्मानित, कहा ‘हस्तशिल्पियों का सम्मान ही है सरकार की प्राथमिकता’

CM Yogi Adityanath: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर आर्थिक मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया और बुनकरों के विकास और समृद्धि पर बात करते हुए लोगों को क्या जानकारी दी। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2026 4:47 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट बुनकर को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। खुद को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सौभाग्यशाली बताया और कहा कि हस्तशिल्पियों का सम्मान स्वाभिमान और समृद्धि ही डबल इंजन सरकार की सिर्फ प्राथमिकता है। इस मौके पर उन्होंने ‘मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना’ तथा ‘झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना’ के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए। सोशल मीडिया के जरिए इस कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से लोगों को दी गई है।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

डबल इंजन सरकार हुनरमंद हाथों को आधुनिक संसाधन, बाजार और सम्मान प्रदान कर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी लोगों को दिया और कहा कि ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं कारीगरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक का वितरण हुआ। इसके साथ ही हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ MoU का आदान-प्रदान भी किया गया।

CM Yogi Adityanath ने किया उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और कर्मठ बुनकर को नमन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “हस्तशिल्पियों का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि ही डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रदेश की गौरवशाली हस्तशिल्प परंपरा के संरक्षण-संवर्धन के लिए हम सदैव साथ खड़े हैं। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई। आज उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और हमारे कर्मठ बुनकर साथियों की अप्रतिम प्रतिभाओं को नमन करने का दिन है। हथकरघा दिवस 2026 के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को जिस तरह से सम्मानित किया यह इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि राज्य में उनका एक अलग स्थान है। सरकार हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026