‘सटीकता, क्वालिटी, टेक्नोलॉजी…’ जापान सम्मेलन में CM Yogi Adityanath ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने जापान सम्मेलन के दौरान प्रदेश में निवेश, तकनीक और औद्योगिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जापान सम्मेलन के दौरान प्रदेश में निवेश, तकनीक और औद्योगिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता और सटीकता पर आधारित उत्पादन के लिए भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। इसकी को लेकर खुद CM Yogi Adityanath ने इसकी जानकारी दी है।

जापान सम्मेलन में CM Yogi Adityanath ने दी अहम जानकारी

जापान सम्मलेन में CM Yogi Adityanath ने कहा कि “जापान के पास सटीकता, क्वालिटी, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और डेवलपमेंट की क्षमताएं, मैन्युफैक्चरिंग में महारत और ‘काइज़ेन’ (kaizen) की सोच है। वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के पास बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता, टैलेंट और स्किल्स, बाज़ार, इंफ्रास्ट्रक्चर, नीतियां, कानून-व्यवस्था और बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं।

जापान और उत्तर प्रदेश की इन खूबियों को मिलाकर, हम राज्य के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम, MSME इकोसिस्टम, टैलेंट डेवलपमेंट, रिसर्च और डेवलपमेंट, और लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। एक खास पहल के तौर पर, हम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ‘जापान सिटी’ भी विकसित कर रहे हैं”।

जापान के पास दशकों का औद्योगिक अनुभव – सीएम योगी

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने आगे कहा कि “जापान के पास दशकों का औद्योगिक अनुभव है। उत्तर प्रदेश के पास उसे आत्मसात करने और आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी है। हम चाहते हैं कि जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को अपना Second Industrial Home मानें। उत्तर प्रदेश सरकार आप सभी के साथ Reliable Partner के रूप में खड़ी है।

जापानी उद्योग की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है Quality और Long-Term Commitment की सोच। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश में एक Strong और Long-Term Japanese Industrial Ecosystem विकसित कर जापान को प्रदेश के एक प्रमुख औद्योगिक साझेदार के रूप में स्थापित करना है।

Exit mobile version