पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान विरोधियों पर बरसे CM Yogi Adityanath, बोले- ‘वेस्ट बंगाल को फिर से सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए…’

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इन्होंने आधी आबादी का अपमान किया है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit: Google

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार हैं। ऐसे में उन्हें सुनने और देखने के लिए सैंकड़ों लोग रैली व जनसाभाओं में आते हैं। पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव का मतदान है। ऐसे में राज्य की सत्ता से दूर भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी इस बार वेस्ट बंगाल के एसेंबली इलेक्शन में पूरी ताकत लगा रही है, ताकि प्रदेश की सत्ता में आ सके। इसके लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को खास जिम्मेदारी दी है। इसमें यूपी के सीएम का नाम भी शामिल है। शनिवार को सीएम योगी ने विरोधियों पर जमकर जुबानी हमला बोला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया पश्चिम बंगाल के लिए क्यों जरूरी है भाजपा

पश्चिम बंगाल के माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल को फिर से भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लिए भाजपा आवश्यक है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में आवश्यक संशोधन, आधी आबादी को मिलने वाले उसके अधिकार में कांग्रेस, टीएमसी, सपा, वामपंथी दलों ने जो विघ्न डाला है, इन्होंने आधी आबादी का अपमान किया है।’ उन्होंने कहा, ‘टीएमसी मुसलमानों के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोचती है। टीएमसी दुर्गा पूजा और विसर्जन के दौरान अनुमति नहीं देती है, गौ हत्या करवाती है, लगातार प्रताड़ित करवाती है, आपके हक पर भी डकैती डलवाती है। बंगाल के पास अंतिम अवसर है, गोमाता को कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।’

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘ममता दीदी, सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हुंकार भरते हुए कहा, ‘ममता दीदी, सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है। पश्चिम बंगाल को घुसपैठियों की धरती नहीं, मां काली, मां दुर्गा, मां सिद्धेश्वरी की धरती के रूप में स्थापित करना है, डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है। माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा यह जन समूह प्रतीक है कि बंगाल फिर से ‘उत्सव भूमि’ बनेगा, विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस स्नेह एवं समर्थन के लिए माथाभांगा वासियो का आभार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि वर्ष 2029 में भारत की संसद और देश की सभी विधान सभाओं में कम से कम 33 फीसदी महिलाओं का प्रतिनिधित्व होना चाहिए, लेकिन टीएमसी, कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने प्रस्ताव पास नहीं होने दिया।’

Exit mobile version