---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का किसानों को बड़ा तोहफा, नहर प्रणाली को मजबूत करने के लिए शुरू की 95 नई परियोजनाएं; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए नहर प्रणाली को और मजबूत करने के लिए 95 नई परियोजनाओं की शुरूआत की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 19, 2025 5:35 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है, लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच यूपी के सीए योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए नहर प्रणाली को और मजबूत करने के लिए 95 नई परियोजनाओं की शुरूआत की है। माना जा रहा है कि इससे लाखों किसानों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। सीएम योगी की अगुवाई में यूपी का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और व्यवसाय से लेकर रोजगार तक, हर जगह राज्य के लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। चलिए आपको बताते है परियोजना से जुड़े सभी जरूरी अपडेट।

नहर प्रणाली को मजबूत करने के लिए 95 नई परियोजनाओं को मंजूरी

प्रदेश में कृषि को मजबूती प्रदान करने और किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 95 नई नहर प्रणाली परियोजनाओं को मंजूरी दी है। माना जा रहा है कि इसके करीब 9 लाख किसानों को फायदा होने की उम्मीद है। खासकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे जगहों पर किसानों की निर्भरता पानी पर रहती है। जानकारी के मुताबिक राज्य के मुखिया ने जानकारी देते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ किसानों के लिए समय पर और विश्वसनीय सिंचाई सुनिश्चित करके कृषि क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगी।

39,453.39 लाख रुपये की लागत वाली ये परियोजनाएँ पूरी होने पर 36,000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता बहाल करेंगी, जिससे लगभग 9 लाख किसानों और ग्रामीण समुदायों को सीधा लाभ होगा।

नई परियोजनाओं से किसानों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद

माना जा रहा है कि इन परियजनाओं के लागू होने के बाद किसानों को समय पर सिचांई का पानी मिल सकेगा। साथ ही विशेष रूप से धान, गेहूं, गन्ना, दलहन और सब्जी उगाने वाले किसानों को इससे बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उत्पादन अधिक और बढ़िया होने के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है। योगी सरकार के इस बड़े फैसले से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026