उज्जवला योजना को विस्तार दे रही CM Yogi Adityanath की सरकार! 1.86 करोड़ से अधिक मुफ्त LPG कनेक्शन के साथ UP बना अव्वल

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार राज्य में उज्जवला योजना को विस्तार देने का काम कर रही है। इस योजना के तहत अब तक यूपी में 1.86 करोड़ से अधिक मुफ्त LPG कनेक्शन हुए हैं जो इसकी सफलता को दर्शाता है।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: यूपी में जनहित से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी है। कृषि से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, परिवहन समेत तमाम विभागों में इसका असर देखने को मिलता है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार प्राथमिकता के साथ लोगों की सुविधाओं से जुड़े योजनाओं का प्रसार करती है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का नाम उनमें से एक है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार इस स्कीम को लगातार विस्तार दे रही है। इसका असर ये है कि यूपी में अब तक 1.86 करोड़ से अधिक मुफ्त LPG कनेक्शन हो चुके हैं जो योजना की सफलता दिखाते हैं।

पीएम उज्जवला योजना को विस्तार दे रही CM Yogi Adityanath की सरकार!

यूपी सरकार राज्य में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को लगातार विस्तार दे रही है। इस क्रम में एलपीजी कनेक्शन को गति मिली है।

सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी आंकड़ों ने इन दावों की पुष्टि की है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पीएम उज्जवला योजना को गति देना कारगर साबित हुआ है। आलम ये है कि अब तक प्रदेश में 1.86 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिले हैं। खास बात ये है कि सभी मुफ्त एलपीजी कनेक्शन परिवार की महिला मुखिया के नाम हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद उज्जवला योजना को गति देने और लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील कर चुके हैं, ताकि वे सब्सिडी हासिल कर अपनी बचत कर सकें।

करोड़ों मुफ्त LPG कनेक्शन के साथ UP बना अव्वल!

देश भर में अब तक प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत कुल 10.54 करोड़ लोगों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिले हैं। इनमें 1.86 करोड़ से अधिक कनेक्शन अकेले यूपी में मिले हैं। ये दर्शाता है कि कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार मुफ्त एलपीजी कनेक्शन को गति देने का काम कर रही है। यूपी इस मामले में अव्वल रहा है। इसका असर करोड़ों लोगों के जीवन पर पड़ा है। लाभार्थी महिलाओं को रसोई के धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिली है। लाभार्थियों के परिजनों का जीवन भी खुशहाल हुआ है जो सरकार की सफलता है।

Exit mobile version