---Advertisement---

रोड कनेक्टिविटी की दिशा में CM Yogi Adityanath की जबरदस्त पहल, गंगा एक्सप्रेस-वे का हरिद्वार तक विस्तार, जानें क्या होंगे फायदे

CM Yogi Adityanath: कनेक्टिविटी में विस्तार को लेकर लगातार काम किया जा रहा है और ऐसे में सरकार की तरफ से क्या बड़ा फैसला लिया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है किस तरह से गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का काम किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2026 3:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को लेकर लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है और ऐसे में हर किसी की यात्रा को आसान बनाने के लिए संकल्पित सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से एक के बाद एक फैसले लिए जा रहे हैं। वहीं इस सब के बीच अब कहा गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा और ऐसे में मंजूरी मिल गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से यह पहल और कैसे लोगों को फायदा मिलेगा। रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम है जहां अलग-अलग कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है।

गंगा एक्सप्रेस-वे का हरिद्वार तक विस्तार से सीएम योगी ने दिया लोगों को तोहफा

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से बताया गया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार रोड कनेक्टिविटी का निरंतर विस्तार कर रही है। इसी क्रम में गंगा एक्सप्रेस-वे का हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।” जाहिर तौर पर कनेक्टिविटी का विस्तार धार्मिक और आध्यात्मिक आवागमन के साथ-साथ नौकरी और बिजनेस के लिए भी काफी अहम रहने वाला है और इससे वहां के लोगों को फायदा मिलेगा। कई शहरों का जुड़ाव बढ़ेगा और इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के विकास में यह अहम कदम साबित हो सकता है।

 

CM Yogi Adityanath की वजह से तेज कनेक्टिविटी से धार्मिक पर्यटन के साथ ये होंगे फायदे

बताया गया कि विरासत से विकास तक नए उत्तर प्रदेश का संकल्प है जहां दो कुंभ नगरियों को जोड़ा जाएगा। गंगा एक्सप्रेस वे का विस्तार किया जाने वाला है और हरिद्वार तक 10761 करोड़ की लागत से इसे बनाया जाएगा। इसके साथ ही बताया गया कि कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। वहीं प्रयागराज से हरिद्वार तक तेज कनेक्टिविटी से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं बिजनौर से हरिद्वार तक आवागमन और सुगम होगा जिससे व्यापार, निवेश और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026