---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मातृ एवं शिशु पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, महिलाओं और बच्चों को ऐसे होगा फायदा; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यूपी सीएम ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के बेहतर पोषण पुष्टाहारा की नई व्यवस्था लागू की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 12, 2026 4:31 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार राज्य के लोगों के हित में काम कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रही है। CM Yogi Adityanath की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। इसी बीच सीएम योगी ने बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के बेहतर पोषण पुष्टाहारा की नई व्यवस्था लागू की है।

जिसके तहत प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था, फेस रिकग्निशन सिस्टम से वितरण और THR आपूर्ति के लिए ₹301.19 करोड़ के फंड को स्वीकृति दी गई है। माना जा रहा है कि इससे बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

रेसिपी आधिारित पुष्टाहार व्यवस्था होगी लागू – CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने मातृ एवं शिशु पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था, फेस रिकग्निशन सिस्टम से वितरण और THR आपूर्ति के लिए ₹301.19 करोड़ के फंड को स्वीकृति दी गई है। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में अप्रैल से लागू होगी रेसिपी आधारित अनुपूरक पुष्टाहार व्यवस्था।

पुष्टाहार वितरण में पारदर्शिता के लिए पेस सिकिग्रश्न सिस्टम (FRS) लागू। बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलेगा संतुलित पौष्टिक आहार। गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन(THR) आपूर्ति हेतु 301.19 करोड़ का वायबिलिटी गैप फंड स्वीकृत।

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप्स की संख्या 20000 के पार

दी जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तेजी से देश के उभरते स्टार्टअप हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में Startup India से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 20,000 के पार पहुंच चुकी है।

इससे नवाचार, उद्यमिता और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार की स्टार्टअप नीति और प्रोत्साहन योजनाएं बन रही है उद्यमिता को मजबूत आधार मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Retail Inflation

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026

Sambhal News

मार्च 12, 2026

Rahul Gandhi

मार्च 12, 2026

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

मार्च 12, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026