---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘आराधना का पावन पर्व…’ चैत्र नवरात्रि से पहले यूपी के मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के नाम लिखी पाती, जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 19 मार्च 2026 हो रही है। बता दें कि इस तारीख से ही हिंदुओं का नया साल शुरू होता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 15, 2026 2:05 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 19 मार्च 2026 हो रही है। बता दें कि इस तारीख से ही हिंदुओं का नया साल शुरू होता है। इस दिन से ही मां दुर्गा की पूजा शुरू होगी। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों के नाम एक पाती लिखी है। बताते चले कि इस दौरान मां दुर्गा की 9 शक्तियों की पूजा अर्चना की जाती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होने वाला आदिशक्ति की आराधना का पावन पर्व नवरात्र हम सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति एवं नवचेतना का संचार करे, इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) की हृदय से शुभकामनाएं”।

CM Yogi Adityanath  ने राज्यवासियों के नाम लिखी पाती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों के नाम एक पाती लिखी है। उन्होंने लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होने वाला आदिशक्ति की आराधना का पावन पर्व नवरात्र हम सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति एवं नवचेतना का संचार करे, इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) की हृदय से शुभकामनाएं। विगत १ वर्षों में हम सभी ने उत्तर प्रदेश को निरंतर संवरते देखा है।

संकल्प से सिद्धि की गौखममी मात्रा में प्रदेश के हर वर्ग ने योगदान दिया। वर्ष 2017 से पूर्व के कालखंड के तम से उबरकर उपद्रव से उत्सव प्रदेश के नवनिर्माण में नारी शक्ति का मोगदान अतुलनीय है। चैत्र नवरात्र उपासना का पर्व मात्र नहीं, अपितु नारी शक्ति के वंदन का महापर्व है। वही समाज तथा प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ होती है।

नारी शक्ति का मान रहे – सीएम योगी आदित्यनाथ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुझे नारी शक्ति से संवाद का सौभाग्य मिला। चंदौली की सोनी कुमारी जी की कहानी प्रेरणादामी हैं, जो फूलों की खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनीं। साथ ही, उनके समूह की कई महिलाएं आज धनार्जन कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने राज्य एवं केंद्र की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि नारी शक्ति का मान रहे, बेटियों को उनके सपनों का आसमान मिले और मातृशक्ति को सम्मान मिले।

‘मिशन शक्ति’ अभिमान, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी मोजना, महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना तथा प्रदेश के लगभग 20 हजार स्टार्ट-अप्स में से आधे का नेतृत्व नारी-शक्ति द्वारा किमा जाना, मे सभी सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त उदाहरण है। विकसित प्रदेश के लक्ष्म की प्राप्ति के लिए मह स्वर्णिम यात्रा निरंतर गतिशील रहे, इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक प्रदेशवासी हर क्षेत्र में बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए बेटों के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प ले।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026