---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की नए साल पर लखनऊ वासियों को बड़ी सौगात! अब घर का नक्शा पास कराना हुआ आसान, LDA झटपट देगा सुविधा

CM Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने नए साल पर लखनऊ वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब लखनऊ वासियों को घर का नक्शा पास कराने के लिए एलडीए ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन से ही एक झटके में सारा काम किया जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 1, 2026 3:26 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: नए साल पर लखनऊ वासियों को बड़ी सौगात मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। नए नियम के मुताबिक लखनऊ वासी एक झटके में अपने भवन का नक्शा पास करा सकेंगे। इसके लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार हुआ है जो भूखण्ड स्वामी को अपने मकान और दुकान का नक्शा पास कराने में मददगार होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के इस एक कदम से लोगों को लखनऊ विकास प्राधिकरण के दफ्तर का दौरा करने से राहत मिलेगी। इससे जहां एक ओर कीमती वक्त की बचत होगी। वहीं दूसरी ओर एलडीए झटपट भवन का नक्शा पास कर काम में पारदर्शिता को बढ़ावा देगा।

लखनऊ वासियों को CM Yogi Adityanath की बड़ी सौगात

योगी सरकार ने लखनऊ वासियों को बड़ा तोहफा देते हुए भवन का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। नए ऐलान के मुताबिक लखनऊ में घर का नक्शा पास कराने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सरकार की ओर से इसके लिए नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है। यहां नक्शे के लिए ऑनलाइन आवेदन होते ही चंद मिनटों में मानचित्र स्वीकृत हो जाएगा।

नई प्रक्रिया के तहत 100 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के आवासीय और 30 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक भवनों का मानचित्र सम्पत्ति के स्वामी खुद पास कर सकेंगे। इसके लिए map.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन की जांच होगी और सत्यापन के बाद नक्शा पास किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया से लोगों को एलडीए दफ्तर का चक्कर काटने से राहत मिलेगी। यही वजह है कि लखनऊ वासियों को नए साल पर योगी सरकार द्वारा तोहफा देने की बात कही जा रही है।

नक्शा पास कराने के लिए कैसे करें आवेदन?

इसके लिए सबसे पहले map.up.gov.in पर जाना होगा। फिर उक्त भूखंड की लोकेशन, आसपास की सड़कों की लंबाई और चौड़ाई, प्रस्तावित भवन की ऊंचाई, कवर्ड एरिया, फ्रंट, साइड और रियर सेटबैक, प्रवेश और निकास द्वार एवं पार्किंग का पूरा विवरण देना होगा। पोर्टल पर मानचित्र के साथ पूरा विवरण देते ही चंद ही मिनटों में नक्शा स्वीकृत हो जाएगा और आवेदक को अपने आप प्रमाणित मानचित्र एवं सर्टीफिकेट मिल जाएगा। इससे नागरिकों को बड़ा राहत मिलने के आसार हैं जो नक्शा पास कराने के लिए होने वाली जद्दोजहद से छुटकारा देगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026