---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने महिलाओं के लिए खोले विकास के द्वार, ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के जरिए महिलाएं दे रही अभूतपूर्व योगदान

CM Yogi Adityanath: महिलाओं के विकास और सम्मान को तवज्जो देने में कभी भी यूपी सरकार पीछे नहीं रहती है। ऐसे में आईए जानते हैं कैसे प्रदेश की तस्वीर बदली है और इसमें सरकार किस तरह से साथ खड़ी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 11, 2026 2:58 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के उज्जवल भविष्य और उन्हें नई मजबूती देने के लिए लगातार सरकार काम कर रही है। ऐसे में हर संभव महिलाओं के लिए अलग-अलग कल्याणकारी योजनाएं भी ला रही है ताकि उनका विकास संभव हो सके। सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से न सिर्फ बेटियां बल्कि मां को भी प्रावधान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं यह सच है कि सरकार की वजह से अब महिलाएं हर एक क्षेत्र में इतिहास रच रही है। जो कल तक अपने घर से नहीं निकल पाती थी आज वह नाइट शिफ्ट में काम कर रही है। आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है।

कैसे यूपी की महिलाओं ने लिखी प्रगति की नई कहानी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश को उपद्र प्रदेश से उत्तर प्रदेश में तब्दील किया गया जहां नदी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की। 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी एक चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं। प्रदेश के 50% से अधिक स्टार्टअप्स को आज नारी शक्ति लीड कर रही हैं। महिला कार्यबल भागीदारी दर 12% से बढ़कर 36% से अधिक होना प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते विश्वास और विस्तृत होते अवसरों का स्पष्ट प्रमाण है।”

CM Yogi Adityanath के इन योजनाओं से हो रहा उत्तर प्रदेश की महिलाओं का विकास

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है, “मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही है।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को संबल मिला है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं, वहीं मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें उनकी शिक्षा, सुरक्षा, गतिशिलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार महिलाओं के हित में फैसला लेने में पीछे नहीं हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026