CM Yogi Adityanath: लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से खास श्रद्धांजलि दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद करते हुए नजर आए। उनके मुताबिक भारतीय लोकतंत्र, राजनीति और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका आदर्श लोगों के लिए प्रेरणादाई रहने वाला है क्योंकि देशप्रेम की भावना का जीवंत उदाहरण अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन है। सीएम योगी ने इस मौके पर क्या कहा आइए जानते हैं।
CM Yogi Adityanath ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को लेकर कहीं ये बात
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धेय अटल जी जितने सहज और सरल थे, उतने ही इरादों के ‘अटल’ भी थे, कारगिल संघर्ष के दौरान दुनिया ने उनके दृढ़… pic.twitter.com/c5kEb3hSIY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2026
X प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। राष्ट्रोन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देश वासी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं।”
सीएम योगी ने दी अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुष्पांजलि
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि “भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय अटल जी जितने सहज और सरल थे, उतने ही इरादों के ‘अटल’ भी थे, कारगिल संघर्ष के दौरान दुनिया ने उनके दृढ़ संकल्प का लोहा माना था। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।”
सीएम योगी ने अटल बिहारी बाजपेयी को कहा भारतीय राजनीति के अजातशत्रु
निश्चित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर पुण्यतिथि पर उनके कारगिल संघर्ष से लेकर भारतीय राजनीति के अजातशत्रु तक का जिक्र कर उनकी उपलब्धियां को गिनाते हुए नजर आए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और उनकी पोस्ट प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।
