Hapur Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक को बंद कमरे में 6 लोगों ने मिलकर बेल्टों से पीटा है। इस दौरान वो बेरहमी से चीखता और चिल्लाता रहा है। ये घटना इतनी ज्यादा खाफनाक है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है। ये मामला हापुड़ थाना बाबूगढ़ इलाके के कुचेसर चौपला का बताया जा रहा है। पुलिस ने 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। ये घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। इस पिटाई का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
युवक को बंद कमरे में बेरेहमी से पीटा
बंद कमरे में युवक की बहुत ही क्रूरता से पिटाई करते दबंगों के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Prashant Kumar Journalist नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘हापुड़- युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल .. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला से एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है।
देखें वीडियो
#हापुड़- युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो #वायरल .. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला से एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग युवक को घर के अंदर बंद कर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं।
@Uppolice @UPPViralCheck
@digrangemeerut
@ipsnaithani @hapurpolice— Prashant Kumar Journalist (@prashan02367402) October 1, 2026
वीडियो में कुछ लोग युवक को घर के अंदर बंद कर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,पीड़ित लड़के पर कुछ लोग बंद कमरे में बेल्टे बरसा रहे हैं। इस दौरान वो दर्द से चीख रहा है। एक साथ मिलकर पीटते युवकों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं।
Hapur Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
पीड़ित के भाई भरत ने केस दर्द कराया है। बंद कमरे में लड़के की पिटाई के बाद पुलिस ने 6 लोगों पर एक्शन लिया है। आरोपियों के नाम वंश त्यागी, अनिल गिल, तनिश गिल, उचित चौधरी, विचित चौधरी और शिवम यादव है। इस सभी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है। इसके साथ ही हापुड़ पुलिस ने पिटाई के वीडियो के नीच कमेंट करते हुए एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘प्रकरण/वीडियो का संज्ञान लेकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 29.09.26 को स्कूली बच्चो के मध्य किसी बात को लेकर विवाद होने के उपरान्त युवक के साथ मारपीट की गयी थी, पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास जारी है।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
