---Advertisement---

Hapur Video: बंद कमरे में 6 दरिदों ने युवक को बेल्टों से पीटा, चीखे और क्रूरता देख आ जाएगी कंपकपी

Hapur Video:  सोशल मीडिया पर एक युवक को बंद कमरे में बेरहमी से पीटते कुछ दरिंदो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 1, 2026 2:13 अपराह्न

Hapur Video
Follow Us
---Advertisement---

Hapur Video:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक को बंद कमरे में 6 लोगों ने मिलकर बेल्टों से पीटा है। इस दौरान वो बेरहमी से चीखता और चिल्लाता रहा है। ये घटना इतनी ज्यादा खाफनाक है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है। ये मामला हापुड़ थाना बाबूगढ़ इलाके के कुचेसर चौपला का बताया जा रहा है। पुलिस ने 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। ये घटना बुधवार की सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। इस पिटाई का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

युवक को बंद कमरे में बेरेहमी से पीटा

बंद कमरे में युवक की बहुत ही क्रूरता से पिटाई करते दबंगों के वायरल वीडियो को  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Prashant Kumar Journalist नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘हापुड़- युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल .. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला से एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है।

देखें वीडियो

वीडियो में कुछ लोग युवक को घर के अंदर बंद कर बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,पीड़ित लड़के पर कुछ लोग बंद कमरे में बेल्टे बरसा रहे हैं। इस दौरान वो दर्द से चीख रहा है। एक साथ मिलकर पीटते युवकों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं।

Hapur Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

पीड़ित के भाई भरत ने केस दर्द कराया है। बंद कमरे में लड़के की पिटाई के बाद पुलिस ने 6 लोगों पर एक्शन लिया है। आरोपियों के नाम वंश त्यागी, अनिल गिल, तनिश गिल, उचित चौधरी, विचित चौधरी और शिवम यादव है। इस सभी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए जुट गई है। इसके साथ ही हापुड़ पुलिस ने पिटाई के वीडियो के नीच कमेंट करते हुए एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘प्रकरण/वीडियो का संज्ञान लेकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 29.09.26 को स्कूली बच्चो के मध्य किसी बात को लेकर विवाद होने के उपरान्त युवक के साथ मारपीट की गयी थी, पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास जारी है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 1, 2026

Rain Alert 1 October 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 30, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 30, 2026