---Advertisement---

Flydubai Viral Video: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में पायलट ने किया खूनी कांड, अंजाम देख सिहर उठेगी आत्मा

Flydubai Viral Video: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट का आसमान से गिरता हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल, एक पायलट ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2026 4:29 अपराह्न

Flydubai Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Flydubai Viral Video: सोशल मीडिया पर दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  हजारों फीट की ऊंचाई से नीचे आती फ्लाइट को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। दरअसल, फ्लाइट के अंदर दो पायलट के बीच विवाद हो गया और दूसरे ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।  जिसके कारण ये हादसा हो गया।सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करने वाले हवाई जहाज पायलट की तरफ से जबरन क्रैश करने की कोशिश की गई है। ये मामला इतना ज्यादा गंभीर हो गया था कि, FlyDubai की इस फ्लाइट के इमरजेंसी अलर्ट भेजने के बाद ही इजरायल तुरंत एक्शन में आ गया था।  इसके लिए इजरायल ने लड़ाकू भेज दिए थे। बताया जा रहा है कि, इस दौरान प्लेन में 150 इजरायली नागरिक मौजूद थे।

Flydubai Viral Video में घटि खौफनाक घटना

इजरायल की इस फ्लाइट में हुए हादसे का वीडियो C14 News | EN ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के अंदर का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें 15,000 फीट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिरने के दौरान यात्रियों में अफरातफरी मची हुई दिख रही है।’

dubai
Picture Credit: X

शुरुआत में इस फ्लाइट से जुड़ी खबर सामने आयी थी कि, FlyDubai की ये फ्लाइट हाईजैक हो गई है। लेकिन बाद मेंपता चला कि, एक पायलट ने दूसरे को चाकू माकर फ्लाइट में ही घायल कर दिया। जिसके बाद प्लेन के यात्रियों ने बीच-बाचव करने की कोशिश की है। i24NEWS की रिपोर्ट की मानें तो ‘प्लेन के एक यात्री ने कहा, ‘हमने चीखें सुनीं और खून देखा. पायलट को चाकू मारा गया था। कुछ पल ऐसे भी आए जब हमें लगा कि हम जिंदा नहीं बच पाएंगे।’

यात्रियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एनडीटीवी ने चैनल 15 का हवाला देते हुए लिखा कि, ‘यात्रियों ने फ्लाइट के दौरान चिल्लाने की आवाज सुनी थी। जब कॉकपिट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर खून ही खून था। एक पायलट पर फोल्डिंग चाकू से हमला किया गया था। यात्रियों और क्रू ने मिलकर दखल दिया और उसे रोका।

देखें वीडियो

इसके बाद, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मिरियम ने कहा कि एक समय यात्रियों को लगा कि वे जिंदा नहीं बच पाएंगे। इस हादसे के बाद प्लेन 34000 फीट की ऊंचाई से सीधे 16600 फीट पर आ गया था। इस घटना के बाद मामले की जांच चल रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026