CM Yogi Adityanath: किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट लिखा है। उनके समर्पण के लिए उन्हें प्रेरणादायक बताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर कहा कि उनक जीवन हमेशा ही लोगों को प्रेरित करता रहेगा। आइए जानते हैं आखिर किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या लिखा है और इस दौरान किस तरह से उन्हें याद करते हुए दिखे हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धाअंजलि अर्पित किया।
CM Yogi Adityanath ने इस तरह से किया याद
किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका सादगीपूर्ण जीवन, किसानों के प्रति समर्पण और जनकल्याण की राजनीति हम सभी को सदैव प्रेरणा देती… pic.twitter.com/EY8ysbmQXa
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत की आवाज को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका सादगीपूर्ण जीवन, किसानों के प्रति समर्पण और जनकल्याण की राजनीति हम सभी को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।”
शोषितों एवं ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज के तौर पर चौधरी चरण सिंह जी हैं प्रेरणास्रोत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का सादगीपूर्ण जीवन और जनकल्याण की राजनीति लोगों के लिए प्रेरणादाई है। उनका शोषितों एवं ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए जिस तरह से हर संभव मदद की है इसके लिए वह हमेशा प्रेरणादाई रहेंगे। बता दे कि चौधरी चरण सिंह जी भारत के 5वें प्रधानमंत्री थे जो स्वतंत्रता सेनानी और किसानों के लिए सबसे बड़ी मसीहा रहे हैं। कृषि क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और किसानों के लिए अधिकारों की रक्षा के लिए भारत रत्न से भी नवाजा गया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्पांजलि अर्पित कर चौधरी चरण सिंह जी को किया नमन
वहीं इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृतियों को नमन किया। इसके साथ ही कहा कि किसानों हितों के प्रति चौधरी साहब की प्रतिबद्धता तथा राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।
