CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। इसका मुख्य विषय रहा है बजट 2026 जिसका जिक्र कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने पीसी के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया है कि बजट 2026 किस हद तक यूपी पर असर डालेगा। बजट में यूपी को क्या कुछ मिला है और सूबे की अर्थव्यवस्था पर इसका क्या कुछ असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए हम आपको सीएम योगी आदित्यनाथ की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े डिटेल साझा करते हुए सबकुछ विस्तार से बताते हैं।
लखनऊ में CM Yogi Adityanath की खास प्रेस कॉन्फ्रेंस!
राजधानी लखनऊ में आज खास प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते कल संसद में पेश हुए बजट पर अपने विचार रखे हैं।
तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत आज दुनिया में तेजी के साथ आगे बढ़ा है,
जब नीति स्पष्ट होती है, नियत साफ होती है तो उसके परिणाम इसी रूप में सामने आते हैं… pic.twitter.com/3P99AW7pNn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि “दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत आज दुनिया में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। जब नीति स्पष्ट होती है, नियत साफ होती है तो उसके परिणाम इसी रूप में सामने आते हैं।”
केंद्रीय बजट 2026-27 किसान, युवा, महिला और गरीब की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर प्रस्तुत हुआ है… pic.twitter.com/rchJC7TRjq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2026
बजट में महिलाओं, युवाओं आदि के लिए तोहफे का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खास बात कही है। उन्होंने पीसी में बताया कि “केंद्रीय बजट 2026-27 किसान, युवा, महिला और गरीब की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर प्रस्तुत हुआ है।”
केंद्रीय बजट 2026-27 में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर घोषित हुए हैं,
जिसमें से दो यूपी के अंदर प्राप्त हुए हैं… pic.twitter.com/9Inc4Dq9GD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2026
बजट के माध्यम से यूपी को मिली सौगात का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने बताया कि “केंद्रीय बजट 2026-27 में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर घोषित हुए हैं, जिसमें से दो यूपी के अंदर प्राप्त हुए हैं।” इसमें नई दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर अहम है जो यूपी वासियों के लिए वरदान साबित होगा।
केन्द्रीय बजट के आधार पर पेश होगा यूपा का बजट!
यूपी सरकार केन्द्रीय बजट के आधार पर ही यूपी का बजट पेश करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय बजट के आधार पर हम फरवरी में उत्तर प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे,
डबल इंजन सरकार के इस बजट का लाभ देश की सबसे बड़ी आबादी को प्राप्त होगा… pic.twitter.com/MjnD9NPRvm
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2026
मुख्यमंत्री ने बताया है कि “केंद्रीय बजट के आधार पर हम फरवरी में उत्तर प्रदेश का बजट प्रस्तुत करेंगे। डबल इंजन सरकार के इस बजट का लाभ देश की सबसे बड़ी आबादी को प्राप्त होगा।”
केंद्रीय बजट 2026-27 में ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना’ भी लांच की गई है…
इससे ग्रामीण उत्पादों को ग्लोबल मार्केटिंग नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी… pic.twitter.com/vxcy1lq1gn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 2, 2026
सीएम योगी ने ये भी बताया है कि “केंद्रीय बजट 2026-27 में ‘महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना’ भी लांच की गई है। इससे ग्रामीण उत्पादों को ग्लोबल मार्केटिंग नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।”
