CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ शिरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश की नई पहचान है। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं को उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए प्रेरित किया। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि युवाओं के सपनों को उड़ान उनकी योग्यता के अवसर के साथ दिया जाए।
नियुक्ति पत्र सौंपने से पहले क्या बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
युवाओं के सपनों को नई उड़ान, उनकी योग्यता को अवसर और परिश्रम को सम्मान देने वाली पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया डबल इंजन सरकार की पहचान है।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 17, 2026
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि “युवाओं के सपनों को नई उड़ान, उनकी योग्यता को अवसर और परिश्रम को सम्मान देने वाली पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया डबल इंजन सरकार की पहचान है। आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। तकनीक और दक्षता से सशक्त ये युवा उत्तर प्रदेश पुलिस को और अधिक आधुनिक, प्रभावी तथा जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”
योग्यता और मेरिट के आधार पर चयन सुरक्षित होने से मिलेंगे फायदे
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी नौकरी में नए अवसर प्रदान किए जाएं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी प्रहार हो सके इसके लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। योग्यता और मेरिट के आधार पर चयन सुरक्षित किया जाए यह उनका मकसद है। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सकेगा। बता दे कि यह कार्यक्रम युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आत्मनिर्भर एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में CM Yogi Adityanath का अद्भुत पहल
बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रयासों से अब तक 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी है जबकि 3 करोड़ से ज्यादा रोजगार के अवसर एमएसएमई एवं निजी क्षेत्र में सृजित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थियों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरी में अवसर प्रदान हो सके इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रतिबद्ध है। इसे आत्मनिर्भर एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक जरूरी कदम बताया जा रहा है।






