---Advertisement---

‘पवित्र काल आत्मिक उन्नयन, संयम और साधना का अनुपम अवसर…’ सावन मास की शुरुआत पर CM Yogi Adityanath ने दिया जनसंदेश, कहीं ये बात

CM Yogi Adityanath: श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को बधाई दी है आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा जो चर्चा में है और अपने पोस्ट में उन्होंने क्या लिखा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2026 4:07 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: सनातन धर्म में सावन का महीना काफी खास माना जाता है और ऐसे में लोग सादा खाना खाने के साथ-साथ शिव भक्ति में लीन रहते हैं। सावन की शुरुआत जाहिर तौर पर काफी खास बताया गया है। जहां लोग भक्ति में लीन दिखाई देते हैं। वहीं इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस खास दिन पर लोगों को बधाई दी और इस दिन की खासियत को बताते हुए नजर आए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने x पर एक पोस्ट के साथ लोगों को कहा कि भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक।

CM Yogi Adityanath ने श्रावण मास को लेकर क्या कहा

भोलेनाथ की एक तस्वीर को शेयर करते हुए x प्लेटफार्म पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन ‘श्रावण मास’ आज से प्रारंभ हो रहा है। यह पवित्र काल आत्मिक उन्नयन, संयम और साधना का अनुपम अवसर है। ‘कांवड़ यात्रा’ में सम्मिलित सभी भोले-भक्तों का हार्दिक अभिनंदन। देवाधिदेव महादेव आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, सभी के जीवन में पुण्य का संचार हो। हर हर महादेव।”

श्रावण मास की खासियत को लेकर बोले सीएम

श्रावण मास की शुरुआत से पहले उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी की तरफ से काफी बंदोबस्त किए गए हैं। उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित मंगलयमय और सुखद यात्रा की कामना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह संदेश धार्मिक आस्था, आत्म अनुशासन और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक प्रभावों के प्रति उनके सम्मान को रेखांकित करते हुए लिखा है। उन्होंने कहा यह महीना केवल परंपरा निभाने का समय नहीं है बल्कि यह साधना का अनुपम अवसर प्रदान करता है। शिवजी भक्त को खुले दिल से हार्दिक बधाई देते हुए नजर आए हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Bullet Train

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026