‘इनके कृत्य महिला विरोधी..,’ लखनऊ में सपा, कांग्रेस पर बरसे CM Yogi Adityanath, जन आक्रोश पदयात्रा में शिरकत कर साधा निशाना

CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में जन आक्रोश पदयात्रा में शिरकत करते हुए कांग्रेस और सपा पर महिला विरोधी आचरण अपनाने के आरोप लगाए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा प्रहार बोलते हुए निशाना साधा है।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सीएम योगी आदित्यनाथ)

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ का सियासी पारा आज हाई है। इसकी प्रमुख वजह रही जन आक्रोश महिला पदयात्रा जिसमें महिलाओं के अधिकार को लेकर हुंकार भरी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की है। मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को महिला विरोधी बताते हुए निशाना साधा है। सदन में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित न होने का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा प्रहार बोला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का ये ‘आक्रोश मार्च’ विपक्ष की महिला विरोधी आचरण के खिलाफ व्याप्त रोष का प्रतीक है।

लखनऊ में सपा के साथ कांग्रेस पर भी बरसे CM Yogi Adityanath

सियासत का केन्द्र बन चुकी यूपी की राजधानी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर करारा प्रहार बोला है।

जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शिरकत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि “कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है, इनके कृत्य महिला विरोधी हैं।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आज बहनों के नेतृत्व में आयोजित यह ‘आक्रोश मार्च’ कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ देश भर की जनता, विशेषकर ‘आधी आबादी’ में व्याप्त रोष का प्रतीक है।” दरअसल, मुख्यमंत्री ने राजधानी में उमड़ी महिलाओं को संबोधित किया। ये सभी महिलाएं लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित न होने का विरोध कर रही हैं।

महिला आरक्षण बिल को लेकर चढ़ा सियासी पारा!

यूपी में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। लोकसभा में महिला आरक्षण के प्रावधान से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर हमलावर हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जनसभा संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी ने वहां भी महिलाओं के हक की वकालत हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया था। इसी क्रम में अब लखनऊ में जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शिरकत कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा है जिसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

Exit mobile version