---Advertisement---

CM Yogi Adityanath का रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को खास सौगात, जानिए क्या है विशेष परिवहन व्यवस्था

CM Yogi Adityanath: रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री की तरफ से माता और बहनों को खास सौगात दिया गया है और ऐसे में क्या है खास परिवहन व्यवस्था। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2026 4:26 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के लिए काफी खास होता है और ऐसे में वह एक दूसरे से मिलकर राखी का पावन त्यौहार मनाते हैं। ऐसे में उन्हें आवाजाही में कोई भी तकलीफ ना हो इसके लिए उत्तर प्रदेश की माता और बहनों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से खास पहल की गई है। इसके लिए विशेष परिवहन व्यवस्था का सौगात जारी किया गया है इस बारे में पूरी जानकारी गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से दी गई है जो जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सौगात से कम नहीं है। आइए जानते हैं सीएम योगी की क्या है यह खास व्यस्था।

रक्षा बंधन के लिए यूपी की महिलाओं के लिए मददगार बने सीएम योगी

यूपी गवर्नमेंट की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई जहां बताया गया कि “रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माताओं और बहनों की यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। 26 से 31 अगस्त, 2026 तक प्रदेश में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।”

क्या है CM Yogi Adityanath की विशेष परिवहन व्यवस्था

इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गई है कि यह व्यवस्था क्यों खास होने वाली है जहां 26 से 31 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम की 7% बेस ऑन रोड रहने वाली है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दिल्ली से पूर्वी यूपी तक बस कनेक्टिविटी भी बढ़ने वाली है। जाहिर तौर पर लखनऊ कानपुर समेत प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं जारी की जाएगी और यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम उपलब्ध करवाए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ हर रक्षा बंधन को बना देते हैं खास

जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हर रक्षाबंधन पर माता बहनों के लिए खास मुहिम लाते हैं और उससे महिलाओं को फायदा होता है। इस त्यौहार को लेकर जिस तरह से परिवहन व्यवस्था को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ख़ास बनाया है यह बताता है कि हर बहनों के लिए यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाना ही उनका लक्ष्य है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026