मुरादाबाद में विकास कार्यों के साथ राजस्व और कानून-व्यवस्था के लिए CM Yogi Adityanath हुए सख्त, जानिए क्या-क्या दिए गए ऐतिहासिक निर्देश

CM Yogi Adityanath: मुरादाबाद में अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में आखिर यूपी सीएम ने किस तरह से उस जगह का विकास करने को लेकर निर्देश जारी किया है। इस दौरान क्या कहा गया आइए जानते हैं।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। ऐसे में बीते दिन मुरादाबाद में जनकल्याणकारी योजना को लेकर बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई निर्देश जारी किए हैं। यह निश्चित तौर पर वहां की जनता के लिए तोहफा है। हर संभव जनता को मदद मिल सके इसके लिए जरूरी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है जिसमें वृक्षारोपण से लेकर मिशन शक्ति अभियान तक पर बात की गई है। जानिए पूरी डिटेल्स जिसे लेकर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को जानकारी दी है।

मुरादाबाद में किस तरह लोगों को मिलेगा सरकार का फायदा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन जनपद मुरादाबाद में विकास कार्यों, राजस्व, कानून-व्यवस्था तथा लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना के संबंध में मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को आगामी 15 जुलाई तक स्वीकृति प्रदान की। नहित के कार्यों को समयबद्ध ढंग से प्रारंभ कराया जा सके।

वृक्षारोपण तथा ‘मिशन शक्ति’ अभियान को लेकर क्या बोले सीएम योगी

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस तथा राजस्व वादों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वरासत के निर्विवाद मामलों में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। विकास परियोजनाओं में एनओसी एवं अंतरविभागीय समन्वय की समीक्षा जिलाधिकारी प्रत्येक 15 दिन पर तथा मंडलायुक्त प्रत्येक माह करें। ग्रामीण स्वच्छता, सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता, ‘नि:क्षय मित्र योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य के अनुरूप वृहद वृक्षारोपण तथा ‘मिशन शक्ति’ अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई का CM Yogi Adityanath ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गो-तस्करी, साइबर अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली’ योजना के अंतर्गत गुणवत्ता युक्त सोलर पैनल लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के विरुद्ध हॉटस्पॉट चिह्नित कर विशेष अभियान चलाया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नियमित रूप से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

ऐसे में जाहिर तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की तस्वीर बदलने की जिम्मेदारी ले ली है और इसका फायदा जनता को मिलने वाला है।

 

 

Exit mobile version