---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश ने रचा कीर्तिमान, सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में लखनऊ ने हासिल किया प्रथम स्नान

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 2, 2026 2:53 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है, जबकि सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में लखनऊ ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों के बिजली बिल में कमी लाना, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है।

उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “तरक्की को गति, खुशहाली को बढ़ावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ के ज़रिए भारत में रूफटॉप सोलर क्रांति को आगे बढ़ा रहा है। देश के टॉप 100 ज़िलों में 17 ज़िलों के साथ, राज्य स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक लीडर के तौर पर उभर रहा है।

लखनऊ रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में भारत के नंबर 1 ज़िले के तौर पर अपनी जगह बनाए हुए है, जो देश की सोलर एनर्जी यात्रा में उत्तर प्रदेश की अग्रणी भूमिका को और मज़बूत करता है”।

CM Yogi Adityanath के निर्देशों का दिखा असर

  • PM सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के तहत, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा है।
  • भारत के शीर्ष 15 ज़िलों में U.P. के 3 ज़िले और देश के शीर्ष 100 ज़िलों में 17 ज़िले शामिल हैं।
  • लखनऊ 1,24,167 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के साथ भारत में पहले स्थान पर बना हुआ है।
  • वाराणसी 10वें और कानपुर नगर 14वें स्थान पर है।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Rahul Gandhi

अगस्त 2, 2026

PM Modi

अगस्त 2, 2026