CM Yogi Adityanath: यूपी हर क्षेत्र में तेजी से विकास की और अग्रसर है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। वहीं डिफेंस कॉरिडोर के मामले में भी उत्तर प्रदेश नया कीर्तिमान रच रहा है।
मालूम हो कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा महोबा, चित्रकूट समेत कई जगहों पर रक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सबसे खास बात है इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
डिफेंस कॉरिडोर के मामले उत्तर प्रदेश का नया कीर्तिमान
बता दें कि CM Yogi Adityanath के प्रमुख सलाहाकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर तेज़ी से भारत की रक्षा-आत्मनिर्भरता के प्रतीक के तौर पर उभर रहा है।
The Uttar Pradesh Defence Corridor is rapidly emerging as a symbol of India’s defence self-reliance. With BrahMos manufacturing in Lucknow and a strong vision for developing Mahoba, Chitrakoot, Hamirpur and Jhansi as future defence hubs, UP is strengthening both national security… pic.twitter.com/LqRytk3hVu
— Awanish K Awasthi (@AwasthiAwanishK) June 22, 2026
लखनऊ में ब्रह्मोस के निर्माण और महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर व झांसी को भविष्य के डिफेंस हब के रूप में विकसित करने की मज़बूत सोच के साथ, यूपी राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगिक विकास, दोनों को मज़बूत कर रहा है। CM Yogi Adityanath जी ने भी एक टिकाऊ भविष्य के लिए जल संरक्षण को सामूहिक ज़िम्मेदारी बताते हुए इसके महत्व को दोहराया।
यूपी के इन शहरों में होगा रक्षा केंद्र का निर्माण
जानकारी के मुताबिक महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और झांसी भविष्य के डिफेंस हब बनाने की दिशा में स्पष्ट विज़न के साथ आगे बढ़ रहे हैं महोबा और हमीरपुर में बड़े विकास प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकता है। इसके अलावा महोबा में 7607.07 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट और हमीरपुर में 636.82 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है।
इसके अलावा लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण लगातार जारी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपी भारत के लिए एक नया डिफेंस कॉरिडोर बनकर उभर रहा है।
