CM Yogi Adityanath: विकास के मामले में उत्तर प्रदेश रचेगा नया इतिहास, जापान यूपी में 600 करोड़ रूपये का करेगा निवेश, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विकास की और तेजी से अग्रसर है। वहीं अब जापान 600 करोड़ रूपये का निवेश करने जा रहा है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विकास की और तेजी से अग्रसर है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। नतीजा यह है कि अब विदेशों से भी निवेश आना शुरू हो गया है। इसकी जानकारी खुद उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने दी है। गौरतलब है कि लखनऊ में जारी जापान निवेश सम्मेलन जारी है।

इसी बीच जापान ने 600 करोड़ निवेश करने का ऐलान किया है। जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा जापान और भारत के छात्रों ने मुख्यमंत्री जी के साथ सेल्फी भी ली जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

CM Yogi Adityanath ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

उत्तर प्रदेश के सीएम CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “विरासत हमारी पहचान है, संस्कृति हमारी आत्मा है, कार्य संस्कृति हमारी शक्ति है एवं विकास हमारा संकल्प है। जापान का सहयोग इस गति को और तेज करेगा। जापान के यामानाशी प्रांत के मा. गवर्नर श्री kotaro nagasaki जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026’ में सहभाग किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति देने हेतु MoUs भी हुए। साथ ही, जापान में रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। मा. गवर्नर श्री Kotaro Nagasaki जी को विशेष रूप से धन्यवाद, जिन्होंने यामानाशी की एमएसएमई कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए ₹600 करोड़ का फंड घोषित किया है। यह उप्र में जापानी उद्योग के विश्वास का प्रमाण है। सभी उद्यमी मित्रों व गणमान्य जनों का हार्दिक आभार”।

जापान सम्मेलन के दौरान छात्रों से मिलेगी सीएम योगी

छात्रों के साथ बातचीत से लेकर जापान सम्मेलन के ज़रिए मज़बूत रिश्ते बनाने तक, CM Yogi Adityanath जी लगातार एक ऐसी साझेदारी को आकार दे रहे है। मुख्यमंत्री जी ने जापान और भारत के छात्रों के साथ मुलाकात की, साथ ही उनके साथ सेल्फी भी ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सीएम योगी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि बौद्ध सर्किट के माध्यम से जापान से आने वाले पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नई गति दी जाए। इस संबंध में एक MoU भी संपन्न हुआ है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले सालों में यूपी नया कीर्तिमान रचने जा रहा है।

Exit mobile version