---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में यूपी ने हासिल किया नया आयाम, 2017 से राज्य में कारखानों की संख्या में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी; जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: यूपी में लगातार विकास की नई रूपरेखा तैयार हो रही है। बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे, सोसायटी, फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 13, 2025 3:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में लगातार विकास की नई रूपरेखा तैयार हो रही है। बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे, सोसायटी, फैक्ट्री समेत सभी जरूरी चीजों का विकास तेजी से हो रहा है। गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत सभी जरूरी सुविधाए प्रदान की जा रही है। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहाकार Awanish K Awasthi ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से एक अहम जानकारी दी है। दरअसल 2017 से राज्य में कारखानों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी की गई है।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में यूपी ने हासिल किया नया आयाम

सीएम योगी आदित्यनाथ के सलाहाकार Awanish K Awasthi ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से एक डेटा शेयर किया, जिसमे देखा जा सकता है कि यूपी में CM Yogi Adityanath की सरकार आने के बाद से कारखानों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लिखा कि “उत्तर प्रदेश भारत की औद्योगिक गाथा को नए सिरे से लिख रहा है! 2017 से, राज्य ने अपने कारखानों की संख्या दोगुनी कर दी है, और केवल पिछले दो वर्षों (2023-2025) में ही 6,700 से ज़्यादा नए कारखाने स्थापित हुए हैं। उत्तर प्रदेश अब जल्द ही शीर्ष 3 औद्योगिक राज्यों में शामिल होने की राह पर है”।

राज्य में कारखानों की संख्या में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी

अगर आंकड़ों की बात करें तो मार्च 2016 तक कारखानों की संख्या कुल 13809 थी। वहीं 2016-17 से 2025-26 की बात करें तो इसकी संख्या बढ़कर 14190 हो गई है। यानि ग्रोथ की बात करें तो 103 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। नए कारखानें खुलने से रोजगार में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके अलावा अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यह आंकड़े काफी अच्छे साबित होंगे। यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026