CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 4 दिवसीय सिंगापुर, जापान दौरे पर है। इसी बीच सिंगापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ाने हेतु सिंगापुर में हमें ₹1 लाख करोड़ तक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, साथ ही ₹60 हजार करोड़ के MoU भी संपन्न हुए हैं। यह सभी उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में मील के पत्थर सिद्ध होंगे”।
उन्होंने बताया कि सिंगापुर में AVPN, Kaizenvest और प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ग्रुप (PIDG) की नेतृत्व टीमों के साथ एक सार्थक बैठक हुई। उत्तर प्रदेश में रणनीतिक निवेश साझेदारी की संभावनाओं को तलाशने के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होते देखे। सतत अवसंरचना, हरित ऊर्जा परियोजनाओं, प्रभाव निवेश और नवाचार-संचालित विकास में सहयोग पर चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश में आने वाला इन्वेस्टमेंट न केवल सुरक्षित है – CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नए उत्तर प्रदेश’ में Safety भी है, Stability भी है और Speed भी है। Singapore Business Federation द्वारा आज सिंगापुर में आयोजित Uttar Pradesh Investors’ Roadshow में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठित बिजनेस लीडर्स के साथ सार्थक चर्चा एवं विभिन्न MoU का आदान-प्रदान भी हुआ।
‘नए उत्तर प्रदेश’ में Safety भी है, Stability भी है और Speed भी है।
Singapore Business Federation द्वारा आज सिंगापुर में आयोजित Uttar Pradesh Investors’ Roadshow में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठित बिजनेस लीडर्स के साथ सार्थक चर्चा एवं विभिन्न MoU का आदान-प्रदान भी हुआ।… pic.twitter.com/q6AGnypbIR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 24, 2026
उत्तर प्रदेश में आने वाला इन्वेस्टमेंट न केवल सुरक्षित है, बल्कि दुनिया में सबसे अधिक संभावनाओं को आगे बढ़ाने वाला भी सिद्ध होगा। उत्तर प्रदेश के Potential को Performance में बदलने के लिए सकारात्मक योगदान हेतु सिंगापुर में भारत के माननीय उच्चायुक्त और उनकी पूरी टीम का हार्दिक आभार एवं सभी निवेशकों का हृदय से अभिनंदन”।
जापान पहुंचते ही सीएम योगी ने भरी हुंकार
प्रथम सूर्य किरण की धरा से सूर्यवंश की राजधानी का आत्मीय संवाद! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज टोक्यो, जापान में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो में सहभाग किया। मुख्यमंत्री जी ने भारत-जापान संबंधों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गहराई का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, विशाल बाजार और निवेश-अनुकूल नीतियों को रेखांकित किया।
प्रथम सूर्य किरण की धरा से सूर्यवंश की राजधानी का आत्मीय संवाद!
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज टोक्यो, जापान में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो में सहभाग किया।
मुख्यमंत्री जी ने भारत-जापान संबंधों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गहराई का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश… pic.twitter.com/OjzvCSek1o
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 25, 2026
भारत-जापान आर्थिक सहयोग को नई ऊर्जा देने हेतु मुख्यमंत्री जी ने जापान के उद्योगपतियों एवं बिजनेस लीडर्स को विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश हेतु आमंत्रित किया।
बड़े निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश इसलिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है, क्योंकि भारत में एमएसएमई का सबसे बड़ा आधार उत्तर प्रदेश के पास है। वर्तमान में यूपी में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं, जिनमें 3 करोड़ से अधिक लोग कार्य कर रहे हैं। एजुकेशन, मेडिकल हेल्थ, सेमीकंडक्टर क्षेत्र, डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना तथा रिन्यूएबल एनर्जी और हाइड्रोजन एनर्जी के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में निवेश की अनंत संभावनाएं हैं।
