CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ अभी 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 90000 लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
इसको लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। आवास योजना के तहत पहली किस्त पाने के साथ ही लाभार्थियों के पक्के घर का सपना साकार होगा और वे नींव रख अपने सपनों के घर का निर्माण शुरू करा सकेंगे।
लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी PMAY की पहली किस्त!
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त आज सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी। डीबीटी के माध्यम से सरकार 90000 चयनित लाभार्थियों के खाते में आवास योजना की पहली किस्त जारी करेगी। इसको लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में “सबके लिए आवास” के संकल्प को निरंतर गति मिल रही है। गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार प्रदान करने की… pic.twitter.com/ZAEmuxGgGe
— Government of UP (@UPGovt) March 16, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश की कई नामचीन हस्तियां इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री यूपी के 20 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान लाभार्थियों से संवाद कर योजना के लाभ एवं अनुभवों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
साकार होगा बघरों के पक्के घर का सपना!
हजारों की संख्या में ऐसे बेघर लोग हैं जिन्हें आज पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त मुहैया कराई जाएगी। डीबीटी के माध्यम से जारी होने वाली 1 लाख रुपए की ये धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचेगी। इसकी मदद से लोग अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू करा सकेंगे। घर की नींव पड़ेगी और फिर निर्माण को रफ्तार दी जा सकेगी। फिर निर्माण कार्य का 75 फीसदी काम या पैसा खत्म होने पर 1 लाख रुपए की दूसरी किस्त जारी होगी।
अंतत: काम समाप्त होने पर सरकार 50000 रुपए की तीसरी किस्त जारी करेगी। ऐसा करते हुए बेघरों के पक्के घर का सपना साकार किया जा सकेगा और उनके सिर छत नसीब होगा। पीएम आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इसी मंत्र के साथ सरकार आज 90000 लाभार्थियों के खाते में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की पहली किस्त जारी करेगी।
