---Advertisement---

CM Yogi Adityanath:योगी सरकार ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमर कसी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को सचेत किया कि गर्मियों में सभी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाय। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब न हों, इसके लिए भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 12, 2026 10:23 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को सचेत किया कि गर्मियों में सभी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाय। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब न हों, इसके लिए भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

ट्रांसफार्मर फुंकने पर होगी कार्रवाई

डॉ. गोयल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई है। फ्यूज एवं टेललेस यूनिट हर ट्रांसफार्मर पर लगे, इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर ट्रांसफार्मर फुकेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधूरे कामों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जहां पर भी कार्य काफी पीछे हैं, वहां फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाये। साथ ही अधिकारियों और अवर अभियंताओं पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाय।
अध्यक्ष डॉ. गोयल ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसके लिए तैयारी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध हैं। इसलिए कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सबको शिड्यूल के अनुरूप बिजली प्राप्त हो।

राजधानी में ट्रिपिंग न होने देने के सख्त निर्देश

उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर जीरो डैमेज नीति है और विद्युत आपूर्ति में ट्रांसफार्मर की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। लापरवाही के कारण अगर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। राजधानी लखनऊ में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। राजधानी में ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्युत दुर्घटनाओं पर भी जीरो टॉलरेंस नीति लागू है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026