---Advertisement---

CM Yogi ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को दिया ये छूट, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को भरी छूट प्रदान की है। सीएम के द्वारा शुरू की गई इस पॉलिसी से अब उत्तर प्रदेश में इल्केट्रिक वाहनों की खरीद में इजाफा होगा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 7, 2023 1:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अब अपने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को तैयार हैं। ऐसे में उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर लोगों को एक बड़ी सौगत दी है। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक करके कहा कि उत्तर प्रदेश में अब किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर टैक्स नहीं देना होगा। इसके साथ सीएम ने इसके रजिस्ट्रेशन में भी छूट प्रदान की है। बताया जा रहा है कि अब नया इलेक्ट्रिक वाहन लेने पर तीन साल तक किसी भी तरह का टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। सीएम योगी ने इस आवेश को तत्काल प्रभाव से लागु करने के लिए आरटीओ को कहा है।

वाहन खरीदने वालों को भारी राहत

इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद और टैक्स में छूट देने के बाद इसे खरीदने वालों को काफी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सीएम योगी ने ये पहल की है। इस पहल के द्वारा उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में भी बढ़ोत्तरी होगी। बताया यह भी जा रहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को जल्द ही योगी सरकार सब्सिडी का भी प्रावधान करने जा रही है। यह छूट दो पहिया गाड़ी खरीदने पर 15 से 20 हजार वहीं चार पहिया कार खरीदने पर 1 लाख तक मिलेगी।

ये भी पढ़ें: BREZZA, HYUNDAI और NEXON ने इस मामले में मारी ली बाजी, देखते ही इन SUV कारों को खरीद रहे ग्राहक

साल 2022 से लागू मानी जाएगी पॉलिसी

सीएम योगी ने इस पॉलिसी की शुरुआत करते हुए कहा है कि “यह पॉलिसी साल 2022 अक्टूबर से शुरू मानी जाएगी। उत्तर प्रदेश के जिन लोगों ने साल 2022 अक्टूबर महीने में गाड़ी खरीदा है उनके लिए भी यह पॉलिसी लागू रहेगी। ऐसे लोगों ने जिन्होंने गाड़ी खरीद लिया है उन्हें पूरा टैक्स और छूट के तहत मिलने वाली सेवा वापस मिलेगी। इस योजना का लाभ बताया जा रहा है कि अब 3 से 5 साल तक के लिए दिया जाएगा।

Also Read: HOLI: विलुप्त होते जा रहे फगुआ के फनकार, शहरों से ही नहीं गावों से भी गायब हो गए राग और ढोलक की थाप

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

सितम्बर 26, 2026