---Advertisement---

IIMT University में क्रिकेटर Suresh Raina युवा क्रिकेटरों को देंगे टिप्स

IIMT University: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ में आज (मंगलवार) को युवा क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। एक ओर जहां युवा क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा वहीं उन्हें मशहूर क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल रहे सुरेश रैना से क्रिकेट के गुर सिखने का भी मौका मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2025 10:03 पूर्वाह्न

IIMT University
Follow Us
---Advertisement---

IIMT University: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ में आज (मंगलवार) को युवा क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। एक ओर जहां युवा क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा वहीं उन्हें मशहूर क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल रहे सुरेश रैना से क्रिकेट के गुर सिखने का भी मौका मिलेगा। सुरेश रैना आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स टीम के मेंटर भी हैं जो खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करने के लिये मंगलवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी आ रहे हैं।

IIMT University में गैलेंट एलएलसीटेन-10 प्रतियोगिता के लिए ट्रायल

आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ में आज (मंगलवार) को टेनिस बाल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग गैलेंट एलएलसीटेन-10 प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होंगे। इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स टीम के मेंटर सुरेश रैना मौजूद रहेंगे। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन श्री योगेश मोहनजी गुप्ता ने कहा कि महान क्रिकेटर सुरेश रैना का आगमन निःसंदेह युवा क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करेगा। आईआईएमटी समूह के एमडी डॉ0 मयंक अगवाल ने कहा कि ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

लीजेंड लीग क्रिकेट कर रहा प्रतियोगिता का आयोजन

गैलेंट एलएलसीटेन-10 प्रतियोगिताा का आयोजन लीजेंड लीग क्रिकेट की ओर से किया जा रहा है। ट्रायल में सफल खिलाड़ी आक्शन में शामिल होंगे जहां उनका बेस प्राइस 25 हजार रुपये रहेगा। आक्शन में खिलाड़ियों की बोली बेस प्राइस से अधिक जाने की संभावना है। इसके अलावा अच्छा प्रदर्शन करने वाले 9 खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक बाइक्स और मैन आफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार स्वरूप कार प्रदान की जाएगी। लीग में सुरेश रैना, ब्रेट ली, क्रिस गेल, इरफान पठान, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ टीमों के मेंटर होंगे जिनसे मिलने का मौका भी खिलाड़ियो को मिलेगा। जो खिलाड़ी अभी तक ट्रायल के लिए पंजीकरण नहीं करा सके हैं वे मंगलवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आईआईएमटी क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

नोट– 1- आईआईएमटी क्रिकेट ग्राउंड पर एलएलसीटेन-10 के ट्रायल आज (मंगलवार)
2- आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स टीम के मेंटर सुरेश रैना रहेंगे मौजूद।
3- मिस्टर आईपीएल रहे सुरेश रैना युवा क्रिकेटरों को करेंगे प्रोत्साहित।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026