---Advertisement---

इमरजेंसी मीटिंग, PM Modi से सीधा संपर्क! Maha Kumbh Stampede के बाद लगातार अलर्ट मोड पर CM Yogi, प्रशासन की मुस्तैदी बढ़ी

Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज में प्रशासन की मुस्तैदी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ स्टैम्पेड के बाद लगातार अलर्च मोड पर है। सीएम योगी ने स्थिति का जायजा लेते हुए आला अधिकारियों के साथ इमरजेंसी बैठक की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 29, 2025 10:32 पूर्वाह्न

Maha Kumbh Stampede
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज में 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच प्रशासन की मुस्तैदी और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ स्टैम्पेड के बाद लगातार अलर्ट मोड पर है। CM Yogi ने स्थिति का जायजा लेते हुए आला अधिकारियों के साथ इमरजेंसी बैठक की है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से खास अपील की है कि “वे अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति तनावपूर्ण भले हो, पर सब कुछ नियंत्रण में है।”

पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत देश-प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेता लगातार Maha Kumbh Stampede से जुड़े अपडेट ले रहे हैं। योगी सरकार या महाकुंभ प्रशासन की ओर से भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं के हताहत होने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार देर रात प्रयागराज में मचे भगदड़ के बाद 12 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत होने का दावा किया गया है। वहीं दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।

Maha Kumbh Stampede के बाद लगातार अलर्ट मोड पर CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मचे भगदड़ के बाद मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह व अन्य अधिकारियों संग बैठक की है। सीएम योगी ने महाकुंभ स्टैम्पेड को लेकर कहा है कि “मौनी अमावस्या पर लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। संगम घाट की ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण लगातार दबाव बना हुआ है। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने पर कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने कहा है कि प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है। भीड़ कम होने पर अखाड़े पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे। श्रद्धालु किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को संगम की ओर जाने की जरूरत नहीं है। हम घायल व्यक्तियों का उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित कर रहे हैं।”

महाकुंभ स्टैम्पेड की मॉनिटरिंग कर रहे PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार Maha Kumbh Stampede की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है। पीएम मोदी लगातार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए राहत के निर्देश दे रहे हैं।

गौरतलब है कि महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या पर शाही स्नान का हिस्सा बनने करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से एक ड्रोन विजुअल जारी किया गया है। वीडियो में त्रिवेणी संगम घाट पर उमड़े आस्था के जनसैलाब को देखा जा सकता है। भारी संख्या में श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। फिलहाल सबकी नजरें महाकुंभ मेला पर टिकी हैं। देखते हैं कि शासन-प्रशासन की ओर से आगामी समय में क्या कुछ निर्देश सामने आता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026