---Advertisement---

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद की लाल बाग कॉलोनी में लगी भीषण आग, दो महिलाओं को मौत, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद की लाल बाग कॉलोनी में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिसके चलते दो महिलाओं को मौत हो गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 12, 2023 10:30 पूर्वाह्न | Updated: जून 12, 2023 12:32 अपराह्न

Ghaziabad Fire
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad Fire: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज सुबह (12 जून, सोमवार) एक बड़ी घटना हो गई है। यहां गाजियाबाद के लोनी इलाके की एक दुकान में आचानक आग भड़क गई, देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। जिसके बाद आग और तेजी से फैली और पूरे मकान को चपेट में ले लिया। मकान में आग देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन, आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।

दम घुटने से दो महिलाओं को मौत

इस घटना के वक्त मकान में कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग देखकर स्थानीय लोग भी मकान के बाहर इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आगजनी के इस घटना में दो महिलाओं की मौत भी हुई है। जिनकी पहचान 32 साल ममता और 55 साल भरतो देवी के रूप में हुई है। फिलहाल, मौके पर दमकर की कई गाड़ियां मौजूद हैं, आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

टेंट की दुकान में लगी आग

जानकारी के मुताबिक आगजनी की ये घटना गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र की लाल बाग कॉलोनी की है। जहां सतीश टेंट हाउस नाम की एक दुकान में आग लग गई। क्योंकि टेंट की दुकान में काफी सारा सामान रखा हुआ था, इसलिए आग तेजी से फैली और ऊपर बने मकान को भी चपेट में ले लिया। मकान में मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। लेकिन, घुंए के कारण दम घुटने के चलते दो महिलाओं की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu में Amit Shah ने किया 2G, 3G और 4G को उखाड़ फेंकने का आह्वान, बोले- ‘किसी धरतीपुत्र को सत्ता दें’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026